संविधान-संविधान चिल्लाने वालों पश्चिम बंगाल में आकर देखो क्या हो रहा है? टीएमसी के खिलाफ गरजे PM Modi

PM Modi Bengal Rally: बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पूरा देश देख रहा है कि कैसे टीएमसी बंगाल में न्यायपालिका का गला घोंट रही है। जजों के पीछे भी गुंडे छोड़े जा रहे हैं। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी।

PM Modi Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर 24-परगना के बारासात में रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी और इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री ने सीएए को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, तुष्टिकरण की राजनीति के कारण टीएमसी ने CAA के खिलाफ भी झूठ फैलाया है, लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि सैंकड़ों शरणार्थियों को नागरिकता मिल गई है। किसी से कुछ भी छीना नहीं गया, बल्कि उन्हें नागरिकता देकर मां भारती के बेटे-बेटी के रूप में सम्मान दिया गया है। ये नागरिकता देश का संविधान दे रहा है। मैं आपको एक और गारंटी दूंगा कि TMC तो क्या दुनिया की कोई भी ताकत CAA लागू होने से नहीं रोक सकती।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा, पश्चिम बंगाल में जजों की नीयत पर और हमारी न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मैं टीमएसी वालों से पूछना चाहता हूं कि अब जजों के पीछे भी अपने गुंडे छोड़ दोगे क्या? पूरा देश देख रहा है कि कैसे टीएमसी बंगाल में न्यायपालिका का गला घोंट रही है। कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा है कि 77 मुसलमान जातियों को ओबीसी घोषित करना गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। यानी टीएमसी में लाखों ओबीसी नौजवानों का हक रातों-रात वोट जिहाद वालों की मदद के लिए लूट लिया। इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है अपने वोटबैंक का तुष्टिकरण। ये जो देश में रात-दिन संविधान-संविधान और तानाशाही-तानाशाही चिल्लाने वालों की जमात है, ये अगर पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है वो देखेंगे तो इनकी बोलती बंद हो जाएगी।

End of Feed