रांची में आज विपक्ष का महाजुटान, एक मंच पर फिर दिखेंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2024, 08:28 AM IST

India Bloc Rally in Ranchi: रांची के प्रभात तारा मैदान में इंडिया गठबंधन की 'उलगुलान न्याय महारैली' का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विपक्ष की इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के सांसद संजय सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला, सीपीआई एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन सहित 12 टॉप लीडर्स रैली को संबोधित करेंगे।

India Bloc Rally in Ranchi: देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद विपक्ष दूसरी बार बड़ी रैली आयोजित करने जा रहा है। इंडिया गठबंधन के टॉप लीडर्स आज झारखंड के रांची में शिरकत करेंगे। यहां धुर्वा इलाके के प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। बता दें, इससे पहले अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐसी ही रैली आयोजित की गई थी, जिसकी मेजबानी आम आदमी पार्टी ने की थी।

End of Feed