बिहार में NDA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, चिराग और पशुपति पारस के बीच सीटो के बंटवारे को लेकर बढ़ी टेंशन

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए गठबंधन में संशय की स्थिति बनी हुई है। घटक दलों की दावेदारी के कारण कई सीटों पर बात नही बन पा रही है। चिराग पासवान की एलजेपीआर ने हाजीपुर सहित बिहार की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए गठबंधन में संशय की स्थिति बनी हुई है। घटक दलों की दावेदारी के कारण कई सीटों पर बात नही बन पा रही है। जानकारी के अनुसार, सबसे बड़ी मुश्किल चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच सीटो के बंटवारे को लेकर है। LJPR ने 6 सीटों की मांग रखी है। LJPR के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा 2019 से ही हमे 6 सीटें दी गई है इसमें कहा सवाल उठता है। हाजीपुर सीट पर पशुपति पारस की दावेदारी पर राजू तिवारी ने कहा कि हाजीपुर सीट हमारी है और हमारी हीं रहेगी। उन्होंने कहा कि मुंह से बोल देने से कोई रामबिलास पासवान का उत्तराधिकारी नहीं हो जाएगा, चिराग पासवान ही रामबिलास पासवान के असली उत्तराधिकारी है। LJPR के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने महागठबंधन की तरफ से चिराग पासवान को मिल रहे ऑफर पर कहा कि सबका धन्यवाद हर दल चिराग पासवान की ताकत को समझ रहा है, अभी एनडीए में अच्छे माहौल में बात हो रही है, भविष्य में क्या होगा ये कोई नहीं बता सकता।

Lok Sabha Election 2024

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बढ़ी NDA गठबंधन में बढ़ी तनातनी

जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी NDA के साथ

जानकारी के लिए बता दें कि LJPR ने हाजीपुर सहित सभी 6 लोकसभा सीटों पर अपना दावा किया है, जिसने इस बार के होने वाले लोकसभा चुनाव में NDA की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में एलजेपी को 6 सीटें मिली थीं और उन्होंने सभी सीटों पर जीत भी हासिल की थी। बाद में एलजेपी दो गुटों में बंट गयी। वर्तमान में दोनों ही गुट NDA का ही हिस्सा है। वहीं इस बार जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी NDA के साथ हैं। बीजेपी ने 17 सीटों पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है तो जेडीयू ने भी 17 सीटों पर दांव लगाने की बात कही है। यही कारण है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में NDA में सीटों का बंटवारा आसान नहीं रहने वाला है।

End of Feed