Priyanka Gandhi Raebareli: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का पॉलिटिकल डेब्यू...तय हो गईं सीटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 04:33 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनावी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में में हार के बाद अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी पर्चा भर सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। समाजवादी पार्टी के साथ ही बीजेपी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अब सभी की नजरें कांग्रेस पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीट से इस बार कौन प्रत्याशी होता है। कई अटकलों के बीच सामने आया है कि अमेठी से राहुल गांधी एक बार फिर से मैदान में उतर सकते हैं। वहीं रायबरेली से प्रियंका गांधी अपना पॉलिटिकल डेब्यू करेंगी। दोनों के नाम तय हो चुके हैं, और आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi

राहुल गांधी-प्रियंका गांधी

एनडीटीवी के सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी रायबरेली सीट से चुनावी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में में हार के बाद अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी पर्चा भर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जा सकती है। बता दें, इंडिया गठबंधन में यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

End of Feed