PM Modi in Ayodhya: पीएम मोदी का अयोध्या में भव्य 'रोड शो', पहले किए भगवान 'रामलला' के दर्शन

PM Modi in Ayodhya : लोकसभा चुनाव की गहमा गहमी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अयोध्या के दौरे पर आए हैं उन्होंने यहां एक रोड शो किया, इससे पहले पीएम ने राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए।

PM Modi Ayodhya Road Show : लोकसभा चुनाव के बीच आज का PM मोदी का अयोध्या दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, गौर हो कि दो फेज की वोटिंग हो चुकी है और पांच की बाकी है, पीएम मोदी के साथ पूरी कैबिनेट और पार्टी पदाधिकारी विजयश्री हासिल करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं, 5 मई को पीएम मोदी अयोध्या के दौरे पर आए उन्होंने यहां एक रोड शो किया, पहले पीएम ने भगवान रामलला के दर्शन किए।

PM Modi Ayodhya Visit and Road Show

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या के दौरे पर हैं यहां वो एक रोड शो कर रहे हैं

गौर हो कि पूरे लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पास राम मंदिर सबसे बड़ा मुद्दा है। पीएम देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश में बीजेपी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें दिलवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते है इसके लिए वो सारे प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed