Lok Sabha Election 2024: ओपी राजभर ने UP की 5 तो बिहार की इन 4 सीटों पर ठोका दावा, BJP से कर दी मांग

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 4, 2024, 09:22 PM IST

Lok Sabha Election 2024: राजभर ने शाह और नड्डा से मुलाकात के दौरान गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की गाजीपुर, बलिया, मऊ, सलेमपुर और चंदौली लोकसभा सीट मांगी है। इसके अलावा बिहार की नवादा, वाल्मीकि नगर, सीवान और काराकाट लोकसभा सीट देने की भी मांग की है।

Lok Sabha Election 2024: सुहेलदेव समाज पार्टी के चीफ ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश की पांच और बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर दावा ठोक दिया है। एनडीए गठबंधन में शामिल राजभर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते इन सीटों पर दावा ठोका है। राजभर के बेटे और सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने ये जानकारी दी है।

End of Feed