Lok Sabha Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों के लिए कब से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया? जान लें सारा गुणा-गणित

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 08:58 PM IST

UP Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आठ सीट के लिए बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गयी है। आठों सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। आपको सारा गुणा-गणित समझाते हैं।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आठ लोकसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में 19 अप्रैल को सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होगी, जिसके बाद उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च तय की गयी है।

UP Lok Sabha Chunav Nomination Date

UP की 8 सीटों पर वोटिंग के लिए 20 मार्च से नामांकन।

19 अप्रैल को मतदान, चार जून को मतगणना

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 30 मार्च की तारीख तय की गयी है। आठों सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और चार जून को मतगणना होगी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है जबकि सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और दोनों दल विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया’ का हिस्सा हैं। रालोद ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से हाथ मिलाया है।

End of Feed