BJP Second List: कितने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों का कटा टिकट, जान लें भाजपा की दूसरी लिस्ट का सारा गुणा-गणित

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2024, 07:47 AM IST

Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों के टिकट कट गए हैं। ऐसे कौन-कौन से नेता हैं, इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल है। साथ ही भाजपा ने कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। आपको सारा गुणा-गणित समझाते हैं।

BJP Second List

भाजपा के किन दिग्गज नेताओं के कटे टिकट।

निशंक और सदानंद गौड़ा के कट गए टिकट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और अनुराग सिंह ठाकुर तथा हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने दो पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और सदानंद गौड़ा के टिकट काट दिए हैं।

End of Feed