Elections 2024: दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट पर दिलचस्प मुकाबला, बांसुरी स्वराज की उम्मीदवारी में कितना दम?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 4, 2024, 03:30 PM IST

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर साल 2014 से बीजेपी का कब्जा है। साल 2019 चुनाव में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को 2, 56, 504 वोटों के अंतर से हराया था।

New Delhi Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2014 की आहट के साथ ही राजधानी दिल्ली में सियासी सरगर्मियां आसमान पर हैं। दिल्ली में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन की पार्टियों कांग्रेस और आप के बीच है। बीजेपी ने यहां पांच सीटों का ऐलान कर दिया है। इनमें सबसे हाई प्रोफाइल सीट है नई दिल्ली की सीट। यहां से बीजेपी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। वहीं, आप ने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है।

Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज

2014 और 2019 लोकसभा में बीजेपी ने लहराया परचम

दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन सभी 7 सीटों पर कब्जा किया था। दोनों ही बार भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार बीजेपी ने उम्मीदवार बदलकर सभी को चौंका दिया है। पार्टी ने यहां से बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। ये उनका पहला चुनाव होगा और उनके साथ पार्टी की साख भी दांव पर होगी। नजरें इस बात पर रहेंगी कि क्या बीजेपी इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाएगी या फिर आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपना खाता खोलेगी।

End of Feed