Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के न्योते पर मायावती का जवाब, 'BSP के बिना नहीं गलेगी दाल'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2024, 10:15 AM IST

Lok Sabha Chunav: विपक्षी गठबंधन 'INDIA' में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी को न्योता दिया, तो मायावती भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है।

Mayawati Slams Congress: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस के न्योते पर विचार करने से साफ इनकार करते हुए तीखा पलटवार किया है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पहले ही लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। अब कांग्रेस के बुलावे के बाद उन्होंने कहा है कि आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है।

Mayawati On Opposition Alliance

मायावती ने विपक्षी दलों को फिर दिया तीखा जवाब।

कांग्रेस के न्योते पर मायावती ने किया तीखा पलटवार

मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'आगामी लोकसभा आमचुनाव बीएसपी द्वारा किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बार-बार स्पष्ट घोषणा के बावजूद आएदिन गठबंधन सम्बंधी अफवाह फैलाना यह साबित करता है कि बीएसपी के बिना कुछ पार्टियों की यहां सही से दाल गलने वाली नहीं है, जबकि बीएसपी को अपने लोगों का हित सर्वोपरि है। अतः सर्वसमाज के ख़ासकर ग़रीबों, शोषितों एवं उपेक्षितों के हित व कल्याण के मद्देनज़र बीएसपी का देश भर में अपने लोगों के तन, मन, धन के सहारे अकेले अपने बलबूते पर लोकसभा आमचुनाव लड़ने का फैसला अटल है। लोग अफवाहों से जरूर सावधान रहें।'

End of Feed