Lok Sabha Election 2024: गया से जीतन राम मांझी होंगे NDA के उम्मीदवार, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने की घोषणा; पिछली बार इसी सीट पर मिली थी हार

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारे के बाद अब प्रत्याशियों का नाम आना शुरू हो गया है। हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने घोषणा की है कि मांझी गया लोकसभा सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बिहार के गया लोकसभा सीट से राजग (NDA) के उम्मीदवार होंगे। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। गया स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मांझी की उम्मीदवारी को उनके बेटे और राज्य मंत्री संतोष सुमन ने मंजूरी दे दी। सुमन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Jitan Ram Manjhi

गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मांझी

राजग ने इस सप्ताह की शुरुआत में बिहार में अपने घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा की थी, जिसके तहत प्रदेश की कुल 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा 17 सीटों पर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राजग में शामिल चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें दी गई हैं जबकि मांझी की पार्टी को गया और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को काराकाट सीट सौंपी गई है। बता दें, पिछले चुनाव में जीतन राम मांझी गया से महागठबंधन प्रत्याशी थे। मांझी को जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी विजय कुमार ने करारी शिकस्त दी थी।

End of Feed