मानहानि केस: कोर्ट में आज पेश नहीं हुए राहुल गांधी, चुनाव प्रचार का हवाला देकर मांगा समय; 7 जून को होगी सुनवाई

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में ये मानहानि केस दर्ज कराया था। आज राहुल को इस केस के मामले में कोर्ट में पेश होना था।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 2018 में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर वाद की अगली सुनवाई अब सात जून को होगी। राहुल के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने सोमवार को बताया कि मामले की सुनवाई आज होनी थी लेकिन उन्होंने अदालत में एक अर्जी दाखिल कर बताया था कि उनके मुवक्किल लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने के कारण अदालत में हाजिर हो पाने में असमर्थ हैं।

Rahul Gandhi

चुनाव प्रचार का हवाला देकर राहुल गांधी ने कोर्ट से मांगा समय

राहुल के खिलाफ भाजपा नेता विजय मिश्रा ने छह साल पहले मानहानि के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के वकील की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अदालत में पेश होने से कतरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पर ‘एमपी-एमएलए’ अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने राहुल के वकील को आखिरी मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई सात जून को नियत की है। अदालत ने पिछले साल दिसम्बर में राहुल के खिलाफ वारंट जारी किया था। बाद में राहुल अमेठी में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रोककर 20 फरवरी को अदालत में हाजिर हुए थे और उन्हें जमानत मिल गयी थी।

End of Feed