Lok Sabha Election 2024: भाजपा मार्च में जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, हारी हुई सीटों के लिए बनाया खास प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 12:17 PM IST

BJP Plan For Lok Sabha Chunav: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने खास प्लान तैयार किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में ये बताया गया है कि मार्च के पहले सप्ताह में, बीजेपी हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान सबसे पहले करेगी। इनमें 14 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।

Election News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है। जानकारी सामने आई है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुछ अलग रणनीति तैयार कर रही है। सूत्रों ने बताया है कि अगले महीने यानी मार्च में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। इनमें उन सीटों के नाम शामिल होंगे जहां भाजपा को पिछले चुनावों में हार झेलनी पड़ी थी।

BJP in Vidhan Sabha Chunav

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया खास प्लान।

हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

सूत्रों ने दावा किया है कि मार्च के पहले सप्ताह में बीजेपी हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान सबसे पहले करेगी। पहली सूची में ज्यादातर वो सीटें होंगी जिनमें भाजपा 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में हार गई थी। इसमें उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटे भी शामिल हैं।

End of Feed