Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव समेत कई दिग्गजों ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस फिर एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहें राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कांग्रेस को राजस्थान में एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा और आलोक बेनीवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया ने थामा BJP का दामन

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। राजस्थान में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्वमंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा,अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चूसिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा बीजेपी में शामिल हुए हैं।

End of Feed