AAP और कांग्रेस में दिल्ली की सीटों को लेकर हुई डील, साझा प्रेस कांफ्रेंस में हो सकता है ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2024, 09:54 AM IST

इससे पहले AAP ने कांग्रेस को सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक की पेशकश की थी, जिससे चर्चा में गतिरोध आ गया था। लंबी बातचीत के बाद दोनों में सहमति बनी है।

AAP-Congress Deal: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच सीटों पर समझौता को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में इंडिया ब्लॉक में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया। आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

AAP-congress deal

आप-कांग्रेस में हुई डील

गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में गठबंधन का ऐलान संभव

इस प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इससे पहले AAP ने कांग्रेस को सात लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक की पेशकश की थी, जिससे चर्चा में गतिरोध आ गया था। 2014 और 2019 में हुए पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटें जीती थीं।

End of Feed