आज असम विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन; जानें किस किस ने किया नॉमिनेशन फाइल

Assam Assembly Elections 2026: 2023 में निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद राज्य में होने वाले ये पहले विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए कई सीटों का समीकरण बदला हुआ है। साथ ही, दलबदल और नए गठबंधनों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।आगामी विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे, वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख रही। आखिरी दिन राज्य की राजनीति के कई बड़े चेहरे, मंत्री,पूर्व सांसदों ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कई ऐसे नेता भी थे जो दल बदलकर दूसरे दल में शामिल हो गए। नामांकन के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर लगभग साफ हो गई है।

एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में दाखिल किया नामांकन

एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में दाखिल किया नामांकन (फोटो-PTI)

इस बार होने वाले चुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ NDA जिसमें भाजपा,असम गण परिषद (AGP)और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)शामिल हैं , वो लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में छह दलों का गठबंधन भाजपा को चुनौती दे रहा है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस,आम आदमी पार्टी और UPPL जैसी पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

End of Feed