Karnataka Election 2023: कर्नाटक में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, तूफानी दौरों से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में जुटे नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 8, 2023, 06:23 AM IST

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डबल इंजन की सरकार, राष्ट्रीय मुद्दों और कार्यक्रमों या केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों पर केंद्रित रहा है। वहीं, कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को उठा रही है। इन राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का तूफानी दौरा कर रहे हैं।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज यानि कि सोमवार को थम जाएगा। सभी पार्टियों के नेता तुफानी दौरों और कार्यक्रमों के जरिए वोटरों को लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। बीजेपी के लिए जहां पीएम मोदी कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं, वहां कांग्रेस के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

karnataka election

कर्नाटक चुनाव के लिए कल प्रचार का आखिरी दिन

10 मई को चुनाव

कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा और इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों-भाजपा, कांग्रेस और जद(एस)-ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का तूफानी दौरा कर रहे हैं।

End of Feed