लालू यादव ने बिहार के लोगों से की अपील, तेजस्वी यादव को बनाएं अगला मुख्यमंत्री; कही ये बड़ी बातें

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मिल जाएगा। इसी बीच लालू प्रसाद यादव ने लोगों से अपील करते हुए ये कहा है कि अगले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को वोट दें, तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाएं।

Lalu Yadav on Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बुधवार को बिहार के लोगों से इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया, ताकि उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव अगले 'मुख्यमंत्री' के रूप में अपने वादों को पूरा कर सकें। पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद ने नालंदा जिले में एक समारोह में यह बयान दिया। यह जिला उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी और वर्तमान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है।

Lalu Yadav

लालू यादव।

महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये भेजने का वादा

राजद सुप्रीमो ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में राजद को वोट दें ताकि तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बन सकें और पार्टी के वादों को पूरा कर सकें। उनका कहना था कि तेजस्वी को राज्य और देश के हित के लिए मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। लालू ने कहा कि अगर आगामी चुनाव में राजद सत्ता में आता है, तो राज्य सरकार महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये प्रति माह भेजेगी।

End of Feed