केजरीवाल ने टिकट बेचकर किया धोखा; AAP छोड़ते ही 8 विधायकों ने किया बड़ा 'खुलासा'

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली वोटिंग से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। उनके आठ विधायकों ने आप का साथ तो छोड़ा ही छोड़ा, इसके साथ केजरीवाल पर टिकट बेचने का आरोप भी लगा दिया। विधायकों ने दावा किया कि केजरीवाल ने टिकट बेचकर उनके साथ धोखा किया, इसका जवाब जनता देगी।

Delhi Assembly Election 2025: क्या अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ेगी? उन्हीं के पार्टी के सदस्य रहे 8 विधायक ये कह रहे हैं कि इस बार के चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल को जवाब देगी, क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बेचा है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा। 'आप' के आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक इस बार टिकट नहीं मिलने से नाराज थे।

​Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal AAP

अरविंद केजरीवाल।

केजरीवाल ने टिकट बेचकर हमारे साथ किया धोखा

दिल्ली के हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) की मौजूदा विधायक राजकुमारी ढिल्लों का टिकट पार्टी ने काट दिया। इसके बाद वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में एक बड़ी बाइक रैली का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह पंजाब में 1000 रुपये नहीं दे पाए, तो अब 2100 रुपये देने का वादा झूठा है। पार्टी ने ऐन मौके पर हमारा टिकट काटकर सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया, जो उनके साथ और हरि नगर की जनता के साथ विश्वासघात है। केजरीवाल ने टिकट बेचकर हमारे साथ धोखा किया है। यह लड़ाई अब सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे हरि नगर विधानसभा की है।

End of Feed