Karnataka: हाईकोर्ट के आदेश के बाद श्रृंगेरी सीट पर बड़ा उलटफेर, डी. एन. जीवराज बने नए विधायक; पोस्टल बैलेट पुनर्गणना में बदला 2023 का नतीजा

कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट के 2023 चुनाव से जुड़ा विवाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुए पुनर्गणना और पोस्टल बैलेट की पुनः जांच के बाद नया मोड़ ले चुका है। इस प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणामों में बड़ा बदलाव सामने आया है। अब रिटर्निंग अधिकारी ने डी. एन. जीवराज को विजेता घोषित कर दिया है, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Karnataka Sringeri Poll Recount: कर्नाटक की श्रृंगेरी विधानसभा सीट से 2023 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में हार का सामना करने वाले डी. एन. जीवराज को अब पुनर्गणना के बाद विधायक घोषित कर दिया गया है। यह फैसला रिटर्निंग अधिकारी ने पोस्टल बैलेट की दोबारा जांच और पुनर्गणना के बाद सुनाया, जो हाईकोर्ट के आदेश के तहत की गई थी। पोस्टल बैलेट की पुनर्सत्यापन प्रक्रिया में कांग्रेस उम्मीदवार टी. डी. राजे गौड़ा के पक्ष में पड़े वोटों में 255 मतों की कमी पाई गई। राजे गौड़ा मई 2023 से अब तक इस सीट से विधायक थे। जीवराज को विजयी घोषित किए जाने के बाद अब टी. डी. राजे गौड़ा की विधायक सदस्यता समाप्त मानी जाएगी।

D N Jeevaraj Declared Winner

कर्नाटक की श्रृंगेरी सीट पर भाजपा को मिली जीत

मतों की पुनः जांच और पुनर्गणना

कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर डी. एन. जीवराज द्वारा दायर चुनाव याचिका की सुनवाई के बाद श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की पुनः जांच और पुनर्गणना शनिवार को की गई, जो देर रात तक जारी रही। यह याचिका कांग्रेस उम्मीदवार टी. डी. राजे गौड़ा के निर्वाचन को चुनौती देते हुए दायर की गई थी। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में राजे गौड़ा ने श्रृंगेरी सीट से केवल 201 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। पुनर्गणना के बाद परिणामों में बदलाव सामने आया।

End of Feed