डबल इंजन सरकार के किस इंजन को 40% कमीशन में से कितना मिला, राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी से सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2023, 09:45 PM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से पूछा कि राज्य में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ से ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रत्येक इंजन को कितना मिला है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पूछा कि राज्य में ‘40 प्रतिशत कमीशन’ से ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रत्येक इंजन को कितना मिला है। गांधी ने संसद में अडानी मुद्दे को उठाने के लिए प्रधानमंत्री पर उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने का भी आरोप लगाया। गांधी ने बेंगलुरु के पास आनेकल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से कर्नाटक में भाजपा की सरकार है और प्रधानमंत्री यहां के भ्रष्टाचार से वाकिफ हैं। आप इसे ‘डबल इंजन’ की सरकार कहते हैं। इस बार डबल इंजन चोरी हो गया है।’

Rahul Gandhi, Corruption in Karnataka, Double Engine Sarkar

कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल

40 प्रतिशत कमीशन वाले पत्र पर नहीं आया पीएम का जवाब

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘मोदी जी, कृपया कर्नाटक के लोगों को बताएं कि किस इंजन को 40 प्रतिशत कमीशन में से कितना मिला।’

End of Feed