Karnataka Elections: बीजेपी में उठा सियासी तूफान, किसी ने की बगावत, तो कोई लगा रहा रोते हुए गुहार

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 02:02 PM IST

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के बीच बीजेपी दो सूची जारी कर चुकी है। इस तरह पार्टी सदन की कुल 224 सीट में से 212 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Karnataka Elections 2024: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही भारतीय जनता पार्टी में खलबली मच गई है। कई विधायकों का इस बार टिकट कट गया है। सूची जारी होते ही पार्टी में भूचाल आ गया। कुछ नेता बगावत पर उतर आए। किसी नेता ने तुरंत इस्तीफे का ऐलान कर दिया तो कोई रोते हुए अपना दर्द सुनाने लगा। एक बड़ा नेता अभी भी हाईकमान से गुहार लगा रहा कि उसे एक और मौका दिया जाए।

BJP Karnataka Election Candidate List

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते ही भारतीय जनता पार्टी में खलबली

चुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के बीच बीजेपी दो सूची जारी कर चुकी है। इस तरह पार्टी सदन की कुल 224 सीट में से 212 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पहली सूची में 52 नए नाम थे तो दूसरी सूची में भी कई विधायकों के टिकट कट गए। इसके साथ ही पार्टी में सियासी घमासान मच गया। सबसे पहले शुरुआत हुई पूर्व उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के इस्तीफे से।

End of Feed