Karnataka Election Result: कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? आज होगा फैसला, मतगणना से पहले रणनीति बनाने में जुटे भाजपा और कांग्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 13, 2023, 12:00 AM IST

Karnataka Election Result: मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कर्नाटक में, विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Karnataka Election Result: कर्नाटक में अगली सरकार किसकी होगी, ये आज यानि कि शनिवार (13 May 2023) को साफ हो जाएगा। बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी या फिर कांग्रेस पटखनी देगी ये आठ बजे के बाद आने वाले रिजल्टों से साफ हो जाएगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी।

karnataka election result, Karnataka election counting

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी। चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कर्नाटक में, विशेषकर मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था।

End of Feed