Karnataka Assembly Election 2023 : महिलाओं पर इतना मेहरबान क्‍यों हुई कांग्रेस, जानिए चुनावी वादों के पीछे का गणित

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासत पहले से ही काफी तेज है। वोटिंग लिस्ट बता रही है कि राज्य की 112 से ज्यादा विधानसभा की सीटों पर नतीजों को महिला शक्ति सीधे प्रभावित करने वाली हैं।

Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि एवं शक्ति की पांच गारंटी देने का जिक्र किया है। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं जिसके नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इस विधानसभा चुनाव में खास बात ये है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं का विशेष ध्‍यान रखा जा रहा है, लेकिन आखिर ऐसा क्‍यों है कर्नाटक में महिला मतदाताओं पर कांग्रेस इतनी मेहरबान क्यों नजर आ रही है, इसका जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेगा।

​Karnataka Assembly Election 2023, Congress Manifesto, Karnataka Assembly Election

कनार्टक चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी। (Credit - Twitter )

महिला वोटर को लुभाना इसलिए है जरूरी

कर्नाटक विधानसभा के चुनावों को लेकर सियासत पहले से ही काफी तेज है। वोटिंग लिस्ट बता रही है कि राज्य की 112 से ज्यादा विधानसभा की सीटों पर नतीजों को महिला शक्ति सीधे प्रभावित करने वाली हैं। ऐसे में इस बार सरकार बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं, नई वोटिंग लिस्ट के मुताबिक कर्नाटक में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 112 हो गई है। इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। साल 2018 में यह संख्या 67 थी और अब 30 प्रतिशत बढ़कर 112 हो गई है। ऐसे में 224 सीटों के 50 %सीटों पर महिला मतदाताओं की भूमिका अहम होने वाली है। वहीं अगर, राज्य का मतदाताओं के समग्र लिंग अनुपात की बात करें तो पुरुषों की संख्‍या 1000 से घटकर 989 हो गई है।

End of Feed