Karnal Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल और इसी अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच मुताबला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी पार्टियों का सूफड़ा साफ कर दिया था। यानी 10 की 10 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था, लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में बीजेपी को 3 से 4 सीटों का साफ नुकसान होता दिखाई दे रहा है। इनमें 10 में एक हॉट सीट करनाल भी शामिल है, जिसमें भाजपा ने अपने सबसे बड़े चेहरे पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पर दांव खेला है। साढ़े 9 साल तक हरियाणा की बागडोर बतौर सीएम संभालने वाले मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टक्कर देने के लिए कांग्रेस के युवा छात्र नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा मैदान में हैं। आइये जानते हैं इस सीट का समीकरण क्या है और यहां पूर्व सीएम भारी पड़ रहेंगे या युवा जुनून?
फोटो
कांग्रेस बनाम बीजेपी
कांग्रेस ने राजनीति के माहिर खिलाड़ी मनोहर लाल खट्टर के सामने युवाओं के चहेते दिव्यांशु बुद्धिराजा पर भरोसा जताया है। इसका आंकलन 4 जून को होना है, लेकिन उससे पहले करनाल चुनाव के पिछले आंकड़ों को टटोल लेते हैं। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। करनाल लोस सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें निलोखेरी, इंद्री, करनाल, घरौंदा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत सिटी, इसराना और समालखा शामिल हैं।
पिछले चुनाव का लेखा जोखा
करनाल सीट पर कांग्रेस पार्टी का लंबे समय तक दबदला रहा है। 1952 से 2019 तक इस सीट पर 18 बार चुनाव हुए हैं, जिनमें से कांग्रेस ने 9 बार चुनाव जीता है और भाजपा को 4 बार जीत नशीब हुई है। साल 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर 19,04,193 मतदाताओं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया था। उस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संजय भाटिया को जीत नशीब हुई थी, उन्हें कुल, 9,11594 वोट प्राप्त हुए थे। इस बार 18,21,231 लाख वोटर्स प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। इनमें से 9,47,840 लाख पुरुष मतदाता हैं, जबकि 8,46,382 महिला वोटर्स हैं। 2019 में 13,00,722 मतदाताओं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया था।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में करनाल से बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। तब बीजेपी के अश्विनी कुमार चोपड़ा को 5,94,817 यानी 49.84 फीसदी मतदान प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को 2,34,670 वोट मिले थे।
उम्मीदवार का नाम और पार्टी
- मनोहर लाल खट्टर - बीजेपी
- दिव्यांशु बुद्धिराजा -कांग्रेस
- इंदर सिंह- बीएसपी
- नितिन गहलोत पीपीआई (डी)
- मराठा वीरेंद्र वर्मा -एनसीपी (SP)
- रूप सिंह -आरबीपी)
- अशोक कटारिया - एसटीएसपी
- विनीत चौधरी -बीएपी
- देवेंद्र कादियान - जेएनकेपी
- हरजीत सिंह
- हरजीत सिंह विर्क - सिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) (सिमरजीत सिंह मान)
करनाल लोस में इस बार 25 मई को छठवें चरण में 61 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 के चुनाव में हुए 68.31 प्रतिशत मतदान से 7.31 प्रतिशत कम है। उधर, करनाल विधानसभा सीट पर 57 फीसदी मतदान हुआ। इस बार यहां से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 4 जून को रिजल्ट घोषणा के साथ नया सांसद मिल जाएगा।
