Kairana Chunav: इकरा हसन का क्या होगा? आंकड़ों से समझिए कैराना में कौन सी पार्टी कितनी मजबूत

Kairana Election: इकरा से पहले की दो पीढ़ियों ने इस लोकसभा सीट पर अपनी छाप छोड़ी। तो क्या अब इस बार इकरा चौधरी अपनी वर्तमान पीढ़ी की पहली ऐसी सदस्य होंगी, जो इस सीट से सांसद चुनी जाएंगी? इस सवाल का जवाब आगामी 4 जून को ही मिल पाएगा। आपको बताते हैं इस सीट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Loksabha Election 2024: कैराना से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए चौधरी नाहिद हसन की छोटी बहन इकरा हसन ने इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की। कैराना लोकसभा सीट का गणित बड़ा अजब-गजब है। यहां हसन परिवार का अच्छा खासा प्रभाव रहा है, यही वजह है कि इस सीट पर अब तक चार बार इसी परिवार के सदस्यों ने कब्जा जमाया है।

Iqra Hasan Kairana

इकरा हसन।

आंकड़ों से समझिए इस सीट का समीकरण

यदि बीते विधानसभा चुनाव 2022 का जिक्र करें तो जब अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी एकसाथ थे तो इस लोकसभा सीट में आने वाली 5 विधानसभा में से तीन पर सपा-आरएलडी का कब्जा था। लेकिन फिलहाल यहां पांच में से चार सीटों पर एनडीए का भौकाल है। वर्तमान में कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिनमें नाकुर, गंगोह, कैराना, थाना भवन और शामली शामिल है। आपको बताते हैं कि किस सीट पर किसका कब्जा है।

End of Feed