बिहार चुनाव से पहले क्या NDA में पड़ेगी दरार? मांझी ने अपनी पार्टी के लिए मांगी 20 से अधिक सीटें

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले क्या भाजपा नीत NDA में विवाद बढ़ने वाला है? सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और HAM के नेता जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव में अपनी पार्टी के लिए 20 से अधिक सीट मांगी है। आपको बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।

Jitan Ram Manjhi Demands for Bihar Chunav: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में "20 से अधिक सीट" की मांग करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। वह अपनी पार्टी के एक समारोह को संबोधित करने यहां आये थे।

Jitan Ram Manjhi Demands for Bihar Chunav

जीतन राम मांझी ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन।

मांझी ने बिहार चुनाव के लिए मांगी 20 सीटें

जीतन राम मांझी ने चार विधायकों वाली अपनी पार्टी हम के बारे में कहा, 'वे हम के ढांचे को मजबूत कर रहे हैं, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मदद मिलेगी।' हम के एकमात्र सांसद मांझी ने हाल के उनके बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा,'हमें चुनाव में 20 से अधिक सीट की आवश्यकता है। हम एक परिवार हैं। अगर हमारे हिस्से में चार रोटियां हैं और हमें सिर्फ़ एक दी जाती है, तो हम चुपचाप कोने में नहीं खड़े रहेंगे।' हाल में मांझी ने लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी के "20 विधायकों" की आवश्यकता जताई थी।

End of Feed