Jhotwara Rajasthan Chunav Result 2023 Live: झोटवाड़ा में राज्यवर्धन राठौड़ का परचम बुलंद, 50167 वोटों से हासिल की जीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:54 PM IST

Jhotwara Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव में राजधानी जयपुर की विधानसभा सीट झोंटवाड़ा हॉट सीट बनी हुई थी। कांग्रेस ने यहां से अभिषेक चौधरी को उतारा, जबकि बीजेपी से मीणा के सांसद रहे राज्यवर्धन राठौड़ ने इस सीट से 50 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की।

Jhotwara Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: राजस्थान के चुनावी नतीजों में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलने पड़ी है। यहां 5 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस वाला फॉर्मूला काम कर गया। 199 विधानसभा सीटों की काउंटिंग में भाजपा को भारी बढ़त मिली और वो पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। झोंटवाड़ा सीट राजधानी जयपुर की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस सीट से कांग्रेस के अभिषेक चौधरी और बीजपी से जयपुर मीणा से सांसद रहे कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने चुनाव लड़ा। चुनावी परिणाम में इस सीट पर राठौड़ ने प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक को 50 हजार से अधिक वोटों से पटखनी दी है। साल 2023 में इस सीट पर 71.52 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से 0.45 प्रतिशत घटा है। यहां देखें झोंटवाड़ा विधानसभा का परिणाम -

Jhotwara Rajasthan Chunav Result 2023 Live

Jhotwara Rajasthan Chunav Result 2023 Live: यहां देखें राजस्थान झोंटवाड़ा चुनाव का लाइव परिणाम

यहां देखें झोटवाड़ा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम

प्रत्याशी पार्टीपरिणाम
राज्यवर्धन राठौड़ भाजपाजीते
अभिषेक चौधरी कांग्रेसहारे

जानें झोटवाड़ा में किसे कितना वोट मिला

झोटवाड़ा सीट के चुनावी नतीजे।

Jhotwara Election Result 2023 : राजस्थान झोटवाड़ा पर बजा बीजेपी का डंका

राजस्थान के झोटवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी राज्यवर्धन राठौड़ ने भारी जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच लड़ाई में राठौड़ का दम देखने को मिला। उन्होंने कांग्रेस के अभिषेक चौधरी को 50167 वोटों से मात दी।

End of Feed