Jharkhand Chunav Parinam 2024, Hemant Soren, Champai Soren, Sita Soren, Kalpana Soren, Sudesh Mahato, Babu Lal Marandi, Saryu Rai, Mahua Maji Assembly Election 2024 Results Updates: झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, हेमंत सोरेन की कुर्सी बच जाएगी या भाजपा की सरकार बनेगी? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके सवाल अब से कुछ देर में मिल जाएंगे। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने ही झारखंड में अगली सरकार बनाने को लेकर विश्वास जताया। आपको इस रिपोर्ट में झारखंड विधानसभा चुनाव में उन बड़े नेताओं के चुनावी नतीजों से लगातार अपडेट कराते हैं, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इसमें हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन जैसे दिग्गजों के नाम शुमार हैं। जिनकी सियासी किस्मत का फैसला होना है।
झारखंड में इन दिग्गजों का क्या होगा?
झारखंड के इन दिग्गजों का क्या होगा?
| उम्मीदवार का नाम | विधानसभा सीट | पार्टी | चुनावी परिणाम |
| हेमंत सोरेन | बरहेट | JMM | जीत |
| चंपई सोरेन | सरायकेला | BJP | जीत |
| सीता मुर्मू | जामताड़ा | BJP | हार |
| कल्पना सोरेन | गांडेय | JMM | जीत |
| सुदेश महतो | सिल्ली | AJSU | हार |
| बाबू लाल मरांडी | धनवार | BJP | जीत |
| सरयू राय | जमशेदपुर पश्चिम | JD(U) | जीत |
| महुआ माजी | रांची | JMM | हार |
हेमंत सोरेन का किससे मुकाबला?
साहिबगंज जिले के बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर झामुमो प्रत्याशी तीसरी बार मैदान में हैं। उनका मुकाबला आजसू छोड़कर भाजपा में आए प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम से है। गमालियल को बतौर आजसू प्रत्याशी 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल 2,573 वोट मिले थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने साइमन मालतो को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 48 हजार से अधिक वोट मिले थे। इस बार भाजपा ने साइमन मालतो का टिकट काट दिया, तो वे नाराज होकर झामुमो में शामिल हो गए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रचार अभियान की कमान संभाल रहे हैं।
चंपई सोरेन का किससे मुकाबला?
झारखंड की सरायकेला विधानसभा सीट इस वक्त एक हॉट सीट बन चुकी है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन को भाजपा ने मैदान में उतरा है, वो पहले झामुमो में थे। चुनाव से कुछ ही समय पहले वह भाजपा में शामिल हुए थे। चंपई पांच महीने तक झारखंड के सीएम रहे। सरायकेला सीट से वो छह बार विधायक बन चुके हैं। सरायकेला विधानसभा सीट पर झामुमो के गणेश महाली और भाजपा के चंपई सोरेन की सीधी टक्कर है।
सीता मुर्मू का किससे मुकाबला?
जामताड़ा में पूर्व सांसद और विधायक फुरकान अंसारी के पुत्र इरफान अंसारी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, जिन्हें शिबू सोरेन की बड़ी बहू भाजपा की सीता सोरेन कड़ी टक्कर दे रही हैं। जामताड़ा की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में हो रही है, जहां से हमेशा अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार और हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी हैट्रिक की उम्मीद के साथ मैदान में हैं। इन्हें सोरेन परिवार की बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
कल्पना सोरेन का किससे मुकाबला?
गांडेय सीट पर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू झामुमो की प्रत्याशी हैं, जिन्हें भाजपा की प्रत्याशी मुनिया देवी से टक्कर मिल रही है। गिरिडीह जिले की गांडेय भी झारखंड चुनाव में हॉट सीट है, जहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन मुर्मू मैदान में हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष मुनिया देवी को मैदान में उतारा है। मुस्लिम और आदिवासी बहुल मतदाताओं वाली इस सीट पर सिर्फ एक बार 2014 में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा को जीत हासिल हुई थी।
सुदेश महतो का किससे मुकाबला?
आजसू प्रमुख सुदेश महतो की उम्मीदवारी के कारण रांची जिले के सिल्ली सीट की गिनती भी राज्य की हॉट सीटों में होती है। 2014 को छोड़कर 2000 से 2019 तक सुदेश महतो का इस सीट पर कब्ज़ा रहा है। 2014 में झामुमो उम्मीदवार के तौर पर अमित महतो ने उनसे यह सीट छीनी थी। झामुमो ने एक बार फिर अमित महतो को प्रत्याशी बनाया है। सुदेश और अमित के बीच आमने-सामने के इस मुकाबले को जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के देवेंद्र महतो त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
बाबू लाल मरांडी का किससे मुकाबला?
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। उनका मुकाबला JMM के निजामुद्दीन अंसारी से है। बाबूलाल मरांडी ने 2019 में झारखंड विकास मोर्चा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी के लक्ष्मण प्रसाद सिंह को 17550 मतों से हराया था। इस बार वह बीजेपी के सिंबल पर लड़ रहे हैं। गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मैदान में हैं। इस सीट पर इंडिया गठबंधन की एकता दरकी हैं और यहां से झामुमो-भाकपा माले गठबंधन के दोनों दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाकपा माले ने राजकुमार यादव और झामुमो ने निजामुद्दीन अंसारी को उम्मीदवार बनाया। भाजपा के वोटों में सेंधमारी कर रहे निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय ने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और प्रचार अभियान के आखिरी दौर में वे बाबूलाल मरांडी के साथ घूम-घूमकर उनके लिए वोट मांगते दिखे।
