Jharkhand Assembly Election: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल से हो गया साफ

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ओपिनियन पोल (Times Now Navbharat-Matrix Opinion Poll) लेकर आया है। हेमंत सोरेन के जेल जाने से आगामी चुनाव पर कितना असर पड़ता दिखाई दे रहा है? राज्य की कितनी फीसदी जनता उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहती है? इसके अलावा एनडीए गठबंधन को कितना फायदा होता दिखाई दे रहा है। एक नजर आगामी चुनाव की संभावित तस्वीर से समझ सकते हैं?

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में इस बार विधानसभा चुनाव में ‘विरासत की सियासत’ के नए रंग दिखेंगे। फिलहाल, के चुनावी घटनाक्रमों से इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। इस बार का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा, बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। जेएमएम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थानमे वाले पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने चुनाव को कड़ा बना दिया है। इदर, कुर्सी की चाहत में राज्य के एक दर्जन से भी ज्यादा सांसद, विधायक, मंत्री और नेता अपने बेटे-बेटियों व पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें पार्टियों का टिकट दिलाने की लॉबिंग शुरू हो गई है। कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पिता-पुत्र व पुत्री ने एक ही क्षेत्र से टिकट के लिए पार्टी में बायोडाटा पेश किया है। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने झारखंड का ओपिनियन पोल लेकर आया है। आइये जानते हैं राज्य की कुल 81 सीटों के अनुमानित आंकड़े क्या हैं ? किसकी सरकार बनती दिखाई दे रही है और कौन मुख्यमंंत्री की रेस में आगे है?

Jharkhand Assembly Election 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल,

ओपिनियन पोल की ऐसी है तस्वीर

टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल की तस्वीर आपके सामने रखते हैं। ओपिनियन पोल चार्ट के हिसाब से जेएमएम प्लस यानी जेएमएम इंडिया गठबंधन (India Alliance) को 30.4 फीसदी वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनके खाते में 24 से 29 सीटें आ सकती हैं। लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका बीजेपी एनडीए गठबंधित (NDA Alliance) पार्टियों का ग्राफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी प्लस के खाते में 50.4 प्रतिशत वोट जा रहे हैं, जिस लिहाज उन्हें 43 से 48 सीटें मिलती प्रतीत हो रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 19.2 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे 4 से 9 सीटें जीत रहे हैं।

End of Feed