Jammu Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न एजेंसियों का एग्जिट पोल आ गया है। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन आगे तो दिख रहा है, लेकिन बहुमत के आसपास ही है। बीजेपी को जम्मू संभाग में बढ़त मिलती दिख रही है।
जम्मू कश्मीर चुनाव 2024 एग्जिट पोल रिजल्ट
क्या कहा है जम्मू कश्मीर का एग्जिट पोल
सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 27-31 सीटें मिलने का अनुमान है। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी को बहुमत मिलने का अनुमान है। मैट्रिज एग्जिट पोल में भी बीजेपी के कांग्रेस-एनसी से पीछे रहने का अनुमान है।
सीवोटर एग्जिट पोल
जेकेएनसी- 11-15
बीजेपी- 27-31
जेकेपीडीपी- 00-02
अन्य- 00-01
मैट्रिज एग्जिट पोल
बीजेपी: 28-30
कांग्रेस: 03-06, एनसी: 28-30
पीडीपी: 05-07
अन्य: 08-16
पीपुल्स पल्स
बीजेपी: 23-27
कांग्रेस-एनसी: 46-50
पीडीपी: 7-11
अन्य: 4-6
पोल ऑफ पोल्स
जेकेएनसी+: 46-50
बीजेपी: 23-27
जेकेपीडीपी: 07-11
अन्य: 04-06
