जम्मू-कश्मीर चुनाव: सोपोर से किस्मत आजमा रहा अफजल गुरू का भाई, कहा- मेरा नजरिया भाई से अलग

ऐजाज ने कहा, मेरे भाई का दृष्टिकोण अलग था और मेरा अलग है। मेरा ध्यान अलगाववादी विचारधारा के बजाय विकास पर है। दिसंबर 2001 में संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।

Sopore Assembly Seat: संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु का भाई ऐजाज अहमद गुरु भी जम्मू-कश्मीर के सोपोर से चुनाव लड़ रहा है। ऐजाज ने विकास और रोजगार के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियां केंद्र शासित प्रदेश की व्यापक समस्याओं को दर्शाती हैं। राज्य के विकास और युवाओं के लिए नौकरी के अवसर पैदा करने के वादे के साथ ऐजाज गुरु अपने भाई की विवादास्पद विरासत से हटकर एक अलग राजनीतिक पहचान बनाने में जुटा है।

Aijaz guroo

ऐजाज गुरु

कहा- मेरा नजरिया भाई से अलग

पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में ऐजाज ने कहा, मेरे भाई का दृष्टिकोण अलग था और मेरा अलग है। मेरा ध्यान अलगाववादी विचारधारा के बजाय विकास पर है। दिसंबर 2001 में संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफजल गुरु को 9 फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी। एक स्वतंत्र उम्मीदवार, ऐजाज अहमद गुरु ने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी नहीं की है। ऐजाज ने संविधान को बनाए रखने और सोपोर की गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उनका कहना है कि इस क्षेत्र को वर्षों से उपेक्षा का सामना करना पड़ा है।

End of Feed