रामलीला मैदान में विपक्ष की मेगा जुटान, लोकसभा चुनाव से पहले ललकार से क्या घिरेगी मोदी सरकार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 30, 2024, 01:45 PM IST

India Bloc Mega rally : इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, चंपई सोरेन सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हो रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस रैली में टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा, फारूक अब्दुल्ला शामिल होंगे।

India Bloc Mega rally : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लामबंद इंडिया ब्लॉक के नेता रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में मेगा रैली करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्ष के ये नेता अपनी ताकत का इजहार करेंगे और केजरीवाल के अलावा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग एवं अन्य मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलेंगे। इस जुटान के लिए गठबंधन के नेता दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं। रामलीला मैदान से होने वाली विपक्ष की इस ललकार पर देश भर की नजरें हैं।

India Bloc Mega rally

राम लीला मैदान में विपक्ष की मेगा रैली।

इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, चंपई सोरेन सहित विपक्ष के कई नेता शामिल हो रहे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस रैली में टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, द्रमुक नेता तिरुचि शिवा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला शामिल होंगे।

End of Feed