Haryana: कांग्रेस जीती विधानसभा चुनाव तो किसानों के लिए खोल देंगे शंभू बॉर्डर; हुड्डा का ऐलान

Congress Plan for Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव चला है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि यदि इस बार के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली तो वो किसानों के लिए शंभू सीमा खोल देंगे। उन्होंने इसके अलावा क्या कुछ कहा, इस रिपोर्ट में पढ़िए।

Haryana Assembly Elections 2024: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो वह किसानों के लिए शंभू सीमा खोल देगी। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों द्वारा दिल्ली चलो मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वे 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू एवं खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।

Congress Plan for Haryana Chunav

भूपेंद्र हुड्डा ने किया बड़ा दावा।

'किसानों के लिए खोल देंगे शंभू बॉर्डर'

एक चुनावी रैली में हुड्डा ने भाजपा पर लोकतंत्र में ‘कोई विश्वास नहीं’ रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'इस तानाशाह सरकार ने पहले तीन किसान विरोधी कानून थोपे और फिर जब किसानों ने इन कानूनों का विरोध किया तो उन पर लाठियां और गोलियां चलाईं। सड़कें खोद दी गईं...और हरियाणा सरकार ने किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया। इससे व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है।'

End of Feed