वोटिंग हुई अब और आसान! 5 राज्यों में घर से मतदान कर पाएंगे 42 लाख वोटर्स, इन्हें मिलेगी ये सुविधा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 11, 2023, 11:12 AM IST

Assembly Elections 2023 : कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 के रूस-27ए के क्लाज में 'अब्सेंटी वोटर' के बारे में बताया गया है। 'अब्सेंटी वोटर' में जरूरी सेवाओं में नियुक्त, 80 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिक, विकलांग, कोविड-19 संदिग्ध या प्रभावित लोगों को रखा गया है। इनके पास पोस्टल बैलेट से मतदान करने का विकल्प है।

Home Voting : घर से मतदान करने की सुविधा आगामी पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं मिजोरम के विधानसभा चुनाव में मिलने जा रही है। कर्नाटक में इस सुविधा की सफलता के बाद चुनाव आयोग (EC) इसे लेकर उत्साहित है। पांच राज्यों में करीब 42 लाख वोटर्स (80 साल की उम्र से अधिक एवं विकलांग) इस घर से मतदान कर पाएंगे। इस सुविधा को पहली बार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लागू किया गया।

Home Voting

पांच राज्यों में 42 लाख लोगों को मिलेगी घर से मतदान करने की सुविधा।

'अब्सेंटी वोटर' को मिलेगी यह सुविधा

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स, 1961 के रूस-27ए के क्लाज में 'अब्सेंटी वोटर' के बारे में बताया गया है। 'अब्सेंटी वोटर' में जरूरी सेवाओं में नियुक्त, 80 साल से अधिक वरिष्ठ नागरिक, विकलांग, कोविड-19 संदिग्ध या प्रभावित लोगों को रखा गया है। इनके पास पोस्टल बैलेट से मतदान करने का विकल्प है।

End of Feed