ममता बनर्जी को CM पद से हटाना ही होगा, वरना बांग्लादेशी मुसलमान हमसे छीन लेंगे बंगाल; TMC के खिलाफ लामबंद हिंमता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के संसाधनों को "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों" के हवाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना होगा वरना हम बंगाल गंवा देंगे।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर इन दिनों सियासी माहौल गरम है। टीएमसी राज्य में सत्तारूढ़ रहने के लिए जहां ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रही है, वहीं भाजपा भी पश्चिम बंगाल में सीएम की कुर्सी पर नजर गड़ाए हुए है। भाजपा के शीर्ष नेता एक-के बाद एक बंगाल में जनसभाएं और रैलियां कर वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने की कोशिश में लगे हैं। इसी क्रम में, असम में मतदान के बाद अब हिमंता विस्व सरमा बंगाल में एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने यहां एक रैली के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हमला बोला है। हिमंता सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट की खातिर राज्य की पूरी भूमि को बांग्लादेशी मुसलमानों के हाथों बेच गिया है।

Himanta biswa

असम के सीएम बिस्वा सरमा (File Image)

End of Feed