रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, राहुल गांधी से लेकर लालू यादव तक होंगे शामिल!

रांची में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को रांची के उपायुक्त सहित कई अधिकारियों ने मोरहाबादी मैदान में होने वाले समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार को शपथ लेंगे हेमंत सोरेन
  • कई विपक्षी नेता हो सकते हैं शामिल
  • रांची में तैयारियां जोरों पर जारी

झारखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा। झारखंड के नए सीएम के रूप में हेमंत सोरेन गुरुवार को रांची में शपथ लेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। जिसके लिए तैयारियां जोरों से जारी है। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के कई बडे़ नेता शामिल होंगे। जिसमें राहुल गांधी से लेकर लालू यादव तक के नाम दिख रहे हैं। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं। झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और सीपीआई एमएल को दो सीटों पर जीत मिली है। राज्य में पहली कोई सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ बनने जा रही है।

End of Feed