हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों का ऐलान, 21 नगर पालिकाओं के होंगे चुनाव; जानें कब होगा मतदान?

हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरियाणा के राज्य चुनाव आयोग ने 8 नगर निगम, दो नगर निगम के मेयर उपचुनाव, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के चुनावों का ऐलान किया है।

हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शहरी स्थानीय निकाय के चुनावों का ऐलान किया है। आयोग ने 8 नगर निगम, दो नगर निगम के मेयर उपचुनाव, 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं के चुनावों का ऐलान किया है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड मेंबर के चुनाव होंगे। वहीं, सोनीपत और अंबाला में मेयर का उपचुनाव होगा। पानीपत को छोड़कर 11 फ़रवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 18 फरवरी को स्क्रूटनी होगी और 19 तारीख़ को नाम वापसी की आख़िरी तिथि होगी। 2 मार्च को मतदान होना तय हुआ है।

haryana civic elections 2025

हरियाणा मेयर चुनाव

राज्य चुनाव आयुक्त ने दी जानकारी

एनबीटी के हवाले से राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चंडीगढ़ ने जानकारी दी है कि 11 से 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। फरीदाबाद, गुरुग्राम,मानेसर हिसार,करनाल,पानीपत,रोहतक,और यमुनानगर में मेयर और सभी वार्ड मेम्बर के चुनाव होंगे। सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव होगा। इसके लिए 11 से 17 फरवरी तक नामिनेशन ( पानीपत को छोडकर) होंगे। 2 मार्च को राज्य में वोट डाले जाएंगे। इन सभी जिलों में मेयर और पार्षदों का चुनाव होगा। इलेक्शन कमिशन ने बताया कि अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर चुनाव होगा। पटौदी थानेसर अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव। राज्य में काफी समय से स्थानीय निकाय के चुनावों के ऐलान के लिए इंतजार किया जा रहा था।

End of Feed