Haryana Election: हरियाणा में कांग्रेस बोली-भाजपा के चुनावी वादों के झांसे में न आएं, मोदी भरोसा तोड़ने वालों के नेता

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2024, 08:40 PM IST

हरियाणा के चरखी दादरी के बाधरा में एक चुनावी रैली में खड़गे ने किसानों की कर्जमाफी और एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग समेत कई मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि लोगों ने राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

कांग्रेस ने बुधवार को हरियाणा के मतदाताओं से 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया और कहा कि यह "अन्याय और असत्य" के खिलाफ लड़ाई है। साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह भरोसा तोड़ने वालों के नेता हैं और झूठ बोलने में माहिर हैं। हरियाणा के लोगों से भाजपा के चुनावी वादों के झांसे में न आने का आग्रह करते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि पार्टी अतीत में मतदाताओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

Mallikarjun Kharge on pm modi

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे

उन्होंने कहा, "आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। मैं यह नहीं कहना चाहता कि सत्ता में बैठे लोग कितना सच और कितना झूठ बोलते हैं।" उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की मौजूदगी में कहा, "मोदी जी तो भरोसा तोड़ने वालों का भी सरदार है। उनके कई झूठ, वादे, आप उनके बारे में जानते हैं।"

End of Feed