कुमारी शैलजा ने तोड़ी चुप्पी, नाराजगी की अटकलों को किया खारिज, कहा- जल्द करूंगी चुनाव प्रचार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव 61 वर्षीय शैलजा पार्टी का एक प्रमुख दलित चेहरा हैं। वह करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगी।

Kumari Selja: कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने नाराजगी और पार्टी छोड़ने पर विचार करने से संबंधित तमाम अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि वह हमेशा कांग्रेसी बनी रहेंगी और अगले दो-तीन दिन में चुनाव प्रचार का फिर से आगाज करेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शैलजा 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शैलजा के मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए पार्टी को दलित विरोधी करार दिया और कहा कि उसने कुमारी शैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का अपमान किया है।

kumari selja

कुमारी शैलजा

शैलजा कांग्रेस का एक प्रमुख दलित चेहरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव 61 वर्षीय शैलजा पार्टी का एक प्रमुख दलित चेहरा हैं। वह करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद चुनाव प्रचार में उतरेंगी। हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस की प्रमुख दलित नेता के चुनाव प्रचार से दूर रहने को लेकर कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने शैलजा को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राज्य इकाई में कथित अंदरूनी कलह की ओर भी इशारा किया था।

End of Feed