केजरीवाल के 'झूठ' का सीएम सैनी ने किया पर्दाफाश, हरियाणा और दिल्ली के पानी में दिखाया अंतर; किया ये बड़ा दावा

Nayab Singh Saini vs Arvind Kejriwal: यमुना में जहर मिलाने वाले विवाद को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आम आदमी पार्टी के मुखिया पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि केजरीवाल ने झूठ फैलाया है। सैनी ने हरियाणा और दिल्ली के पानी को बोतल में लेकर अंतर दिखाया।

Politics on Yamuna: क्या अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का रुख बदलने के मकसद से यमुना के पानी में जहर वाले मुद्दे को उठाया है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि चुनाव के दौरान इस मुद्दे को भुनाने के लिए केजरीवाल चौतरफा घिर गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा और दिल्ली के पानी में अंतर दिखाया है। उन्होंने केजरीवाल के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। आपको बताते हैं इस मौके पर सीएम सैनी ने क्या कुछ कहा।

Nayab Singh Saini vs Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल पर नायब सिंह सैनी का गंभीर आरोप।

सीएम सैनी ने केजरीवाल को जमकर कोसा

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 'केजरीवाल अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना नदी को साफ करेंगे लेकिन उन्होंने इसे साफ नहीं किया और केजरीवाल ने इसे गंदा करने का काम किया है। हम साफ पानी दे रहे हैं और ये दिल्ली का पानी है, दिल्ली के लोगों को ये गंदा पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आज केजरीवाल ने सामूहिक नरसंहार की बात की है, इसके लिए केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं और कोई और इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।'

End of Feed