हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच AAP को झटका, भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल

Ranjit Uppal Joins BJP: आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।

Ranjit Uppal Joins BJP: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहे।

AAP Leader Ranjit Uppal joins BJP

भाजपा में शामिल हुए रंजीत उप्पल

रंजीत उप्पल के भाजपा में शामिल होने से हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसे आम आदमी पार्टी के लिए तगड़ा झटका कहा जा सकता है। उप्पल ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने पद पर नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए उन्हें पद से मुक्त किया जाए।

End of Feed