Vinesh Phogat News: विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर बोली बहन बबीता फोगट, कहा-'भूपिंदर हुड्डा ने पैदा की दरार'

Vinesh Phogat Congress News: बीजेपी नेता बबीता फोगट ने कहा कि उनकी चचेरी बहन विनेश फोगट ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला जल्दबाजी में लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बबीता फोगट ने कहा कि विनेश ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला जल्दबाजी में लिया
  2. बबीता फोगट ने कहा, 'भूपिंदर हुड्डा फोगट परिवार में दरार पैदा करने में सफल रहे'
  3. बबीता फोगट को पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया

Vinesh Phogat Congress News: पहलवान से नेता बनी बबीता फोगट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने हाल ही में अपनी चचेरी बहन विनेश फोगट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके परिवार में दरार पैदा की है। मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए बीजेपी नेता बबीता फोगट ने कहा कि विनेश ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला जल्दबाजी में लिया।

Vinesh Phogat Congress News

बीजेपी नेता बबीता फोगट

बबीता फोगट ने कहा, 'भूपिंदर हुड्डा फोगट परिवार में दरार पैदा करने में सफल रहे। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस का एजेंडा फूट डालो और राज करो का रहा है। उन्होंने हमेशा परिवारों को तोड़ने का काम किया है।'

End of Feed