बिहार चुनाव पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 2010 से भी अधिक रहेगा BJP का स्ट्राइक रेट, हरियाणा के आतंकी साजिश पर भी बोले

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आत्मविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा का स्ट्राइक रेट 2010 से बेहतर रहेगा और जनता राजद के ‘जंगल राज’ की वापसी नहीं चाहती। हरियाणा में विस्फोटक बरामदगी पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कई नेता चुप रहते हैं।

Giriraj Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर तेज निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार में भाजपा का स्ट्राइक रेट 2010 से भी बेहतर रहेगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जनता राजद के शासन की वापसी नहीं चाहती और ‘जंगल राज’ फिर से नहीं देखना चाहती। उन्होंने कहा, “मेरी निजी राय में इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन 2010 से और बेहतर होगा। जमीनी हकीकत यही है कि जनता RJD सरकार की वापसी नहीं चाहती।”

giriraj singh on bihar election

हरियाणा में आतंकी सामान पकड़े जाने पर भी बोले गिरिराज (स्क्रीनग्रैब: PTI)

राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार

राहुल गांधी के लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि महागठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वे ऐसे बयान देकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी में क्षमता है, तो महाराष्ट्र और कर्नाटक चुनावों को लेकर केस दर्ज करें। उनकी हार तय है, इसलिए पहले से ही शोर मचा रहे हैं।”

End of Feed