Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा नेता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। गौरव भाटिया ने इसे लोकतंत्र की जीत बताई है। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र की जीत हो गई है। यह उस रॉकेट को करारा जवाब है, जो लॉन्च नहीं होता है, लेकिन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है।
फाइल फोटो।
राहुल गांधी पर कसा तंज
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, ''हरियाणा ने दिखा दिया है कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है, मेहनती हलवाई की दुकान में बनती है। हम इंतजार कर रहे हैं कि ये रुझान परिणाम में परिवर्तित हों। तीसरी बार लगातार भाजपा जीत रही है और कांग्रेस पार्टी हिट विकेट हो रही है।"
भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार
आपको बता दें कि हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन अब भाजपा सरकार बनाते हुए दिख रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह से आगे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सैनी 732 वोट से आगे हैं।
बता दें कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।
