बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक राम JDU में शामिल

बिहार में दलित वोट बैंक हमेशा से चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाता है। अशोक राम का कांग्रेस छोड़कर जदयू में आना न केवल पार्टी की आंतरिक कमजोरियों को उजागर करता है, बल्कि जदयू को सामाजिक संतुलन साधने में भी मदद कर सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।

nitish kumar jdu

बिहार कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम जदयू में शामिल (फोटो- JDU)

End of Feed