असम चुनाव में बवाल! पोलिंग स्टेशन के भीतर का VIDEO वायरल; पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

Assam Assembly Election 2026: असम के कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा की सभी 126 सीटों के 722 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला गुरुवार को EVM में कैद हो गया। इस दौरान, कार्बी आंगलोंग ज़िला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस वीडियो में कथिततौर पर एक पोलिंग स्टेशन के अंदर वोट डालने की प्रक्रिया दिखाई गई है।

Assam Voting

असम में चल रहा मतदान (फोटो साभार: @dc_dibrugarh)

कहां की है घटना?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो कथित तौर पर दीफू विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग स्टेशन के अंदर बनाया गया था। फिलहाल, इस मामले की जांच शुरू हो गई है। आपको बता दें कि पोलिंग स्टेशन के अंदर मोबाइल ले जाना निषेध है।

End of Feed