Rajasthan Opinion Poll: राजस्थान में पिछले कई चुनावों से परंपरा रही है, सरकार बदलने की। एक बार कांग्रेस, दूसरी बार बीजेपी सत्ता में आती रही है। इस बार कांग्रेस इतिहास बदलने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा, इतिहास को याद दिलाते हुए सत्ता वापसी का दावा कर रही है। इन सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के सर्वे में जनता ने अपना मूड साफ कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Opinion Poll: छत्तीसगढ़ में कौन मारेगा बाजी, बघेल की वापसी या BJP कर देगी 'खेला'
टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ओपिनियन पोल
टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के ओपिनियन पोल में बीजेपी यहां कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। यहां इतिहास बदलता नहीं बल्कि दोहराता दिख रहा है। कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती दिख रही है।अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो ढूंढाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीट?
| कुल सीट | 58 |
| बीजेपी | 36-40 |
| कांग्रेस | 16-20 |
| अन्य | 1-3 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो मारवाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?
| कुल सीट | 61 |
| बीजेपी | 31-37 |
| कांग्रेस | 21-27 |
| अन्य | 1-5 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो मेवाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?
| कुल सीट | 43 |
| बीजेपी | 21-27 |
| कांग्रेस | 15-19 |
| अन्य | 1-3 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो हाड़ौती क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?
| कुल सीट | 17 |
| बीजेपी | 11-13 |
| कांग्रेस | 3-7 |
| अन्य | 0 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो शेखावटी क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?
| कुल सीट | 21 |
| बीजेपी | 10-12 |
| कांग्रेस | 7-11 |
| अन्य | 0-2 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो किसको कितनी सीट ?
| कुल सीट | 200 |
| बीजेपी | 114-124 |
| कांग्रेस | 68-78 |
| अन्य | 6-10 |
अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो किसका कितना वोट प्रतिशत ?
| बीजेपी | 43.80% |
| कांग्रेस | 41.90% |
| अन्य | 14.30% |
