Ellenabad Vidhan Sabha Chunav 2024: ऐलानाबाद विधान सभा सीट पर आजतक नहीं जीत पाई है बीजेपी, 24 साल से है इनेलो का कब्जा, इसबार अभय चौटाला मैदान में

Ellenabad Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Ellenabad Constituency, History, Party, Ke Candidate: ऐलानाबाद सीट चौटाला परिवार का गढ़ रहा है। यहां से पहले ओम प्रकाश चौटाला और फिर उनके बेटे अभय चौटाला जीतते रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐलानाबाद सीट पर 2000 से जीत रही इनेलो
  • इनेलो से जीतते रहा है चोटाला परिवार
  • अभय चौटाला हैं इसबार मैदान में

Ellenabad Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की ऐलानाबाद विधानसभा सीट जीतना बीजेपी के लिए अभी भी सपना ही है। बीजेपी इस सीट पर अभी तक नहीं जीत पाई है, वहीं कांग्रेस का भी इस सीट पर प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले 24 सालों कांग्रेस भी इस सीट पर जीत नहीं पाई है। यहां 2000 से लगातार इनेलो का कब्जा रहा है। पहले ओम प्रकाश चौटाला का और फिर उनके बेटे अभय चौटाला यहां से जीतते रहे हैं।

End of Feed