योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ एक जनसभा को संबोधित किया
UP CM Yogi Rally in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित किया और उसमें कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लिया और कहा- कांग्रेस का नाम ही समस्या है और बीजेपी का नाम समाधान, उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि 'आप सबने मोदी जी पर विश्वास किया, और 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या ऐसे हल हुई, जैसे यह कोई समस्या थी ही नहीं'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वह जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडा रखने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले का समर्थन करते हैं? क्या राहुल गांधी अनुच्छेद 370 और 35A को वापस लाने और जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने की नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग का समर्थन करते हैं? क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं की कीमत पर पाकिस्तान से बात करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?'
ये भी पढ़ें- J&K Statehood: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संसद में लड़ेंगे, सड़कों पर उतरेंगे, राहुल गांधी का ऐलान
'कांग्रेस ने हिंदुओं को भी कमजोर करने का काम किया'
योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'देश में आज जहां भी आतंकवाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की समस्याएं हैं, इन सभी को पोषण देने का काम कांग्रेस ने किया है साथ ही कांग्रेस ने हिंदुओं को भी कमजोर करने का काम किया' वहीं उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद उसने अयोध्या की समस्या का समाधान नहीं होने दिया।
